Himachal Chief Secretary: IAS संजय गुप्ता बने हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी; रिटायरमेंट से 5 दिन पहले मुख्य सचिव बनाया

IAS संजय गुप्ता बने हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी; रिटायरमेंट से 5 दिन पहले सुक्खू सरकार ने मुख्य सचिव बनाया, अभी कार्यवाहक सीएस थे

Himachal IAS Sanjay Gupta Appointed As Chief Secretary

Himachal IAS Sanjay Gupta Appointed As Chief Secretary

Himachal New Chief Secretary: वरिष्ठ आईएएस संजय गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का चीफ सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को संजय गुप्ता को मुख्य सचिव बनाए जाने की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई। अभी वर्तमान में गुप्ता हिमाचल के कार्यवाहक मुख्य सचिव के तौर पर अपनी सेवा दे रहे थे। इस बीच हिमाचल के नए चीफ सेक्रेटरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था।

गौर करने वाली बात यह है कि संजय गुप्ता को रिटायरमेंट से 5 दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यानि कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता को तब राज्य का रेगुलर चीफ सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया गया है, जब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से उनकी रिटायरमेंट का समय आ गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय गुप्ता हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग) के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। गुप्ता ने अपने लंबे प्रशानिक करियर में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह अलग-अलग विभागों के अहम पदों पर रहे। संजय गुप्ता का जन्म 5 जून 1966 को हुआ था। वह हिमाचल प्रदेश कैडर के वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातककी डिग्री हासिल की है तथा प्रबंधन में डिप्लोमा भी किया है।