“हिमाचल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अनुराग शर्मा का नाम किया घोषित”

“हिमाचल कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए अनुराग शर्मा का नाम किया घोषित”

cm_sukhu_news-1772682173580_v

"Himachal Congress announces Anurag

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल से राज्यसभा प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस हाईकमान ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ से संबंध रखने वाले अनुराग शर्मा के नाम की घोषणा कर दी है। अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष है।

अनुराग शर्मा अभी थोड़ी देर में विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में नामांकन भरेंगे। इससे पहले सीएम सुक्खू विधानसभा परिसर में ही कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

अनुराग शर्मा सीएम सुक्खू के करीबी रहे है। वह अभी बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप का आयोजन करती है। अनुराग कभी सुधीर शर्मा के करीबी होते थे। हालांकि सुधीर अब भाजपा से विधायक हैं।

भाजपा से मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। लिहाजा इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने है और कल इनकी छंटनी होगी। जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को वोटिंग होगी।