Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu on Party Promises

हिमाचल में कैबिनेट विस्तार और नए CM सुक्खू कर देंगे ये काम... देखें क्या बोले?

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu on Party Promises

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu on Party Promises

Himachal CM Sukhwinder Singh Sukhu on Party Promises: हिमाचल में अब कांग्रेस की सरकार है और उसका नेतृत्व कर रहे हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू| यानि अब सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए CM हैं| सुक्खू ने आज ही हिमाचल प्रदेश के 15वें सीएम के रूप में शपथ ली है और शपथ लेते ही उन्होंने प्रदेश की जनता से पार्टी द्वारा किए गए वादों को दोहरा दिया है| सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि उन्हें और उनकी पार्टी को प्रदेश की जनता से किए गए सारे वादे याद हैं और इन वादों को जल्द से जल्द चरणबद्ध तरीके लागू किया जाएगा|

हिमाचल की पहली पहली कैबिनेट बैठक में हो जाएगा ये काम

मीडिया से बात करते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम पारदर्शी और ईमानदार सरकार चलाएंगे| हमने अपनी ओर से जनता को जो भी वादे दिए हैं| हम उन्हें लागू करेंगे। सुक्खू के अनुसार, कैबिनेट के विस्तार के बाद यह तय किया जाएगा कि कौन सा वादा पहले लागू करना है| वैसे पहली कैबिनेट बैठक में हम ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे|

वहीं, हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक से जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करना शुरू कर देंगे| पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी| अग्निहोत्री ने बीजेपी पाए भी तंज कसा और कहा कि बीजेपी के लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का 'रथ' बंद कर दिया है|