Himachal CM Sukhu pushes

हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर: CM सुक्खू बोले- MRI-CT स्कैन के लिए इंतजार शून्य हो

pp

Himachal CM Sukhu pushes

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन सहित अन्य महत्वपूर्ण जांच तुरंत उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पतालों में जांच के लिए प्रतीक्षा अवधि शून्य होनी चाहिए और इसके लिए आधुनिक मशीनों के साथ पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल स्थापित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इन क्षेत्रों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार चिकित्सा, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ के नए पद सृजित कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने सचिव आशीष सिंहमार की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं, जो मेडिकल कॉलेज परिसर में मातृ-शिशु इकाई के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करेगी। सरकार का उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।