Chamba Car Accident News: हिमाचल के चंबा में भीषण हादसा; पर्यटकों से भरी कार गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

हिमाचल के चंबा में भीषण हादसा; पर्यटकों से भरी कार गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे की जानकारी होने में हुई देर

Himachal Chamba Tourists Car Falls into Deep Gorge Accident News

Himachal Chamba Tourists Car Falls into Deep Gorge Accident News

Chamba Car Accident News: हिमाचल प्रदेश के चंबा में फिर से एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पर्यटकों से भरी SUV कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह दर्दनाक हादसा चुराह सब-डिवीजन के बैरगढ़-सच मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुआ। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 7 पर्यटक (जिनमें बच्चे भी) और एक स्थानीय कार चालक शामिल है। इलाक बेहद दुर्गम और खतरनाक होने से रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। यहां तक की शवों को निकालने में भी बेहद मुश्किल आई। बताया जाता है कि रविवार शाम तक शवों को खाई से निकाले जाने का अभियान जारी रहा।

उत्तराखंड से रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO; बद्रीनाथ हाईवे पर 2 बसें आमने-सामने टकराईं, लोग उछलकर शीशे तोड़ते हुए गिरे

हादसे की जानकारी होने में हुई देर

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा हुआ तो शुक्रवार देर रात लेकिन इस हादसे की जानकारी तुरंत नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों को भी इसकी जानकारी शनिवार दोपहर और शाम तक हुई। वहीं जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शवों को निकालने का अभियान चलाया। अफसोस की बात ये रही कि हादसे में किसी को समय रहते बचाया नहीं जा सका। मरने वाले सभी पर्यटक बेंगलुरु, कोलकाता और छत्तीसगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जो कि हिमाचल में घूमने के लिए आए थे।

11 मई को हुई थी 6 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में जानलेवा हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पहले इसी महीने (मई 2026) के दूसरे सप्ताह में 11 मई को चंबा के ककीरा इलाके में पर्यटकों (गुजरात के निवासियों) की एक गाड़ी के लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। पर्यटकों के साथ यह भयानक हादसा उस दौरान हुआ जब वह धर्मशाला से डलहौजी घूमने जा रहे थे। इसी बीच चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर ककीरा के पास गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी का चालक मंडी का रहने वाला था। जिसकी भी मौत हो गई थी।

पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाना खतरे से भरा

हिमाचल में वाहनों के खाई में गिरने के हादसे बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर सुनने को मिलता है कि कहीं यहां वाहन खाई में गिर गया, तो कहीं वहां वाहन खाई में गिर गया। अबतक हिमाचल में हुए ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है और ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों के बीच मौजूद रास्ते बेहद कठिन और खतरे भरे हो जाते हैं। जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है। पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं।