Himachal Cabinet Meeting Many Big Decisions

हिमाचल: कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले, देखें पूरी खबर

Himachal Cabinet Meeting Many Big Decisions

Himachal Cabinet Meeting Many Big Decisions

शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लेते हुए राज्य के लगभग पौने दो लाख पेंशनभोगियों को एक फरवरी 2022 से संशोधित पेंशन और पारिवारिक पेंशन देने का निर्णय  लिए गए ।प्रदेश मंत्रिमंडल के इस निर्णय से 1.30 लाख पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन और पारिवारिक पेंशन मिलेगी। एक जनवरी 2016 से ग्रेच्युटी की सीमा को भी 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का भी निर्णय हुआ है। राज्य मंत्रिमंडल ने एक जुलाई 2021 से पेंशनभोगियों को 31 प्रतिशत महंगाई राहत देने का भी फैसला लिया है।

कैबिनेट ने यह भी फैसला लिया है कि एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए लगभग 43,000 कर्मचारियों को संशोधित पेंशन और ग्रेच्युटी मिलेगी। अब एक जनवरी 2016 से न्यूनतम पेंशन और पारिवारिक पेंशन 3500 रुपये प्रतिमाह से बढ़कर 9000 रुपये प्रतिमाह हो जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2016 से ग्रेच्युटी की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने को मंजूरी दी

कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के करीब 300 पदों के सृजन व भरने की मंजूरी दी है। इसके अलावा स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों समेत विभिन्न विभागों में नए मंडल खोलने व अपग्रेड करने की मंजूरी दी है। कैबिनेट 17 फरवरी से सभी विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने प्रदेश अग्निशमन सेवा में राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से अनुबंध आधार पर उप अग्निशमन अधिकारी के आठ पद सृजित कर भरने की स्वीकृति दी। बैठक में कांगड़ा जिले के धीरा, चंबा के भटियात और मंडी के रिवालसर में तीन नए उप अग्नि केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। शिमला के चिड़गांव, हमीरपुर के भोरंज और अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में तीन नई फायर पोस्ट खोलने को मंजूरी दी।

प्रत्येक नव सृजित उप अग्नि केंद्र के लिए उप अग्निशमन अधिकारी का एक पद, लीडिंग फायरमैन के दो पद, फायरमैन के 14, चालक और पंप ऑपरेटर के छह पद भरने का निर्णय लिया है। प्रत्येक नवगठित फायर पोस्ट के लिए लीडिंग फायरमैन का एक पद, फायरमैन के 12 पद और चालक और पंप ऑपरेटर के चार पदों का सृजन होगा। प्रत्येक उप अग्निशमन केंद्रों के लिए एक टाइप, बी वाटर टेंडर, एक वाटर ब्राउजर और एक कार्बन डाईऑक्साइड वाहन और प्रत्येक नव गठित फायर पोस्ट के लिए एक टाइप, बी वाटर टेंडर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन स्वीकृत किए हैं। जिला सोलन के चंडी में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल को खोलने और विभिन्न श्रेणियों के सात पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति दी है।

 कैबिनेट ने किन्नौर जिले के सांगला में जल शक्ति उप मंडल  खोलने, करछम में एक नए जल शक्ति मंडल खोलने की मंजूरी दी। इन कार्यालयों के लिए विभिन्न श्रेणियों के चार पदों को भरने की  भी मंजूरी दी| कैबिनेट ने किन्नौर जिले में जलशक्ति मंडल रिकांगपिओ के तहत सांगला में जल शक्ति उप मंडल और कड़छम में नया जल शक्ति अनुभाग खोलने का निर्णय लिया गया।

कांगड़ा जिले की तहसील नूरपुर के सदवां में उप तहसील खोलने को भी अनुमति दी गई| इसके साथ ही कैबिनेट ने जिला लाहौल- स्पिति के उदयपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया गया| कैबिनेट ने बिलासपुर के घंडालवी में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। कैबिनेट की बैठक में मंडी में नया राज्य विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी हिमाचल प्रदेश स्थापना और विनियम अधिनियम 2022 को एक अप्रैल 2022 से अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया|