Himachal Assembly Election 2022 Schedule

हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव, जानिए वोटों की गिनती कब?

Himachal Assembly Election 2022 Schedule

Himachal Assembly Election 2022 Schedule

Himachal Assembly Election 2022 Schedule : राष्ट्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 की घोषणा कर दी है| चुनाव आयोग द्वारा जारी चुनावी शेड्यूल के मुताबिक, हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी| वहीं, वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी|

विस्तृत अपडेट जारी है, खबर पर बने रहें....

 

हिमाचल विधानसभा पर नजर

बात अगर हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election) की करें तो यहां विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं और यहां बहुमत से सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत होती है| पिछले विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी और कांग्रेस में टक्कर थी| बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। सभी सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था| वर्तमान में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठकुर हैं|