आगरा हाईवे पर 'हाई वोल्टेज ड्रामा': प्रेमी ने जड़ा थप्पड़, तो विवाहिता ने पहचानने से किया इनकार

आगरा हाईवे पर 'हाई वोल्टेज ड्रामा': प्रेमी ने जड़ा थप्पड़, तो विवाहिता ने पहचानने से किया इनकार

High-Voltage Drama on Agra Highway

'High-Voltage Drama' on Agra Highway

आगरा। 'High-Voltage Drama' on Agra Highway, हाईवे स्थित आईएसबीटी कट के सामने रविवार को बस की प्रतीक्षा करती विवाहिता को प्रेमी ने किसी बात थप्पड़ मार दिया। जिससे कुद्ध विवाहिता ने हंगामा कर दिया। प्रेमी को पहचानने से इनकार कर दिया। महिला से मारपीट पर भीड़ ने युवक को घेरा तो उसने सारी स्थिति स्पष्ट की। दोनों के बीच आधा घंटे तक विवाद होता रहा।

आईएसबीटी कट के पास की घटना

घटना रविवार दोपहर 12:45 बजे की है। विवाहिता अपने बच्चे और युवक के साथ आईएसबीटी कट पर बस की प्रतीक्षा में खड़ी थी। इसी दौरान किसी बात पर विवाहिता का युवक से किसी बात पर विवाद होने लगा। विवाहिता ने बस में बैठने से मना कर दिया। युवक ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिस पर विवाहिता ने हंगामा कर दिया।

विवाहिता को साथ लेकर जा रहा था

महिला से मारपीट होती देख आसपास के लोग वहां जुट गए। महिला ने लोगों को बताया कि वह युवक को नहीं जानती है। जिस पर लोगों ने युवक को घेर लिया। युवक ने बताया कि विवाहिता उसने शादी कर ली है, उसे अपने साथ ले जाना चाहता है। वह अब चलने काे तैयार नहीं है। जबकि विवाहिता का लोगों से कहना था कि युवक से उसे अपनी जान का खतरा है।

विवाहिता ने वहीं से अपने स्वजन को काल कर दिया। दोनों के बीच करीब आधा घंटे तक विवाद होता रहा, इसके बाद युवक वहां से चला गया।