बालोतरा में तेज रफ्तार बस दुर्घटना, 6 की मौत, होली का जश्न मातम में बदला
High-speed bus accident in Balotra
बालोतरा: High-speed bus accident in Balotra राजस्थान के बालोतरा जिले में 27 फरवरी को हुए सड़क हादसे ने कई परिवारों की होली की खुशी को मातम में तब्दील ही गई। दर्दनाक हादसे को जिसने भी देखा है, वह इस भव्य दृश्य को भुला नहीं पा रहा है। दरअसल बालोतरा के सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे-25 में हादसा इतना भीषण था कि इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बस में सवार प्रत्यक्षदर्शी इसे बस ड्राइवर की गलती बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से ये बात सामने आई है। इसमें पता चला है कि ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। निजी स्लीपर बस ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई।
जानिए क्या बताया प्रत्यक्षदर्शी ने
हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। यात्रियों ने उसे कई बार धीरे चलाने के लिए टोका भी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शी यात्री के अनुसार , चेतावनी के करीब पांच मिनट बाद ही ये भीषण सड़क हादसा हो गया। बस ओवरटेक करते समय सामने से आए ट्रेलर से टकरा गई। उनका कहना है कि हादसे के लिए बस चालक की लापरवाही और ओवरस्पीड जिम्मेदार है।
ऑपरेशन के बाद डॉक्टर की दिखाने जा रहा था, हुआ हादसा
घायल यात्रियों में जालोर के मोरसिंग निवासी 60 वर्षीय बगदाराम भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले जोधपुर एम्स में फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ था और वे जांच के लिए वहां गए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद निजी बस से घर लौटते समय पचपदरा के पास दुर्घटना हो गई। बगदाराम खिड़की के पास बैठे थे और टक्कर के दौरान कांच उनके हाथ में घुस गया। वे कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे। होश आने पर उन्हें बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर है और मथुरादास माथुर अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे में कई अन्य यात्रियों के हाथ-पैर टूट गए हैं।
होली से पहले हादसे का शिकार
इस बस में यात्रा कर रहे हैं एक यात्री ने बताया कि वह होली की छुट्टी पड़ने पर घर जा रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया। इसी तरह एक और यात्री ने बताया इस भीषण हादसे के दौरान एक बच्चे का हाथ काट गया, बच्चा जीवित है या नहीं इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।