मेरठ में तेजगति बाइक-ट्रक हादसा: फुजैल की मौत, चालक फरार

मेरठ में तेजगति बाइक-ट्रक हादसा: फुजैल की मौत, चालक फरार

High-speed bike-truck accident in Meerut

High-speed bike-truck accident in Meerut

मेरठ। बेगमपुल से हापुड़ रोड पर तेजगति बाइक सवार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। बाइक सवार का सिर ट्रक में लगने से उसकी मौत हो गई। बाइक का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को साैंप दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से चला गया।

लिसाड़ीगेट के विकासपुरी निवासी फुजैल पुत्र कामरान गुरुवार की सुबह सवा चार बजे बेगमपुल से तेजगति बाइक पर हापुड़ रोड की तरफ जा रहा था। आकाश गंगा साड़ी शोरूम के सामने तेजगति बाइक आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि फुजैल का सिर भी ट्रक से टकरा गया।

साथ ही बाइक का आगे का हिस्सा ट्रक में पीछे से फंस गया। कुछ दूरी तक बाइक घिसटने के बाद नीचे गिर गई। उसके बाद वहां मौजूद चौकीदार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। तत्काल ही लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची।

फुजैल को उठाकर तत्काल ही जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस ने फुजैल के परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को ले जाने लगे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराए बिना शव नहीं दिया। उसके बाद भी फुजैल के परिवार ने हादसे का मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने जीडी में तस्करा डाल दिया है। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि लालकुर्ती पुलिस को सीसीटीवी के आधार पर हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक के बारे में जानकारी करने के आदेश दिए है।