Heroin Seized Again in Chandigarh: चंडीगढ़ में फिर पकड़ी गई हेरोइन, यूपी से आकर सिटी ब्यूटीफुल में नशा बांट रहा था आरोपी
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

चंडीगढ़ में फिर पकड़ी गई हेरोइन; यूपी से आकर सिटी ब्यूटीफुल में नशा बांट रहा था आरोपी, देखें कैसे पुलिस के शिकंजे में आया?

Heroin Seized Again in Chandigarh

Heroin Seized Again in Chandigarh

Heroin Seized Again in Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल (SSP Kuldeep Singh Chahal) ने शहर में नशे के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ रखी है| यही कारण है कि अब आएदिन नशों तस्करों को शिकंजे में लिया जा रहा है| वहीं इस कड़ी में अब एक और गिरफ्तारी की गई है|

चंडीगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने अजय कुमार नाम के एक शख्स को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है| जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास से 255 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है| आरोपी पीछे से यूपी के गोंडा जिले का निवासी है जो कि सिटी ब्यूटीफुल में नशा बांटने का काम कर रहा था| डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल ने पेट्रोलिंग के दौरान इसे रायपुर खुर्द टर्न के नजदीक से दबोचा|

फिलहाल, इस खबर से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है| एसएसपी कुलदीप सिंह चहल की आज पुलिस मुख्यालय में 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस है| कॉन्फ्रेंस में वह इस बारे में ज्यादा जानकारी दे सकते हैं|

चंडीगढ़ में 10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी जा चुकी

मालूम रहे कि, इससे पहले हाल ही में चंडीगढ़ में हेरोइन की एक बड़ी खेप पकड़ी गई थी| चंडीगढ़ पुलिस के डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल की टीम ने अमित शर्मा (41 साल) नाम के एक शख्स को दबोचकर उसके पास से 2 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की थी| इस हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 10 करोड़ बताई गई थी|

पूरी खबर पढ़ें


रिपोर्ट- रंजीत शम्मी