दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पर्यावरणीय स्थिरता पर युवाओं ने रखे नवाचारपूर्ण सुझाव
Delhi's India International Centre
15 में से 3 छात्रों का जापान के लिए हुआ चयन
नई दिल्ली/फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने "Innovative Solutions for Environmental Sustainability" विषय पर अपने अभिनव विचार, सुझाव और समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने, नवाचार आधारित समाधान विकसित करने तथा जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे स्वच्छ, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

Daiki Axis India ने DIAL को केवल एक दिवसीय प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसे भारत के युवाओं और समाज के लिए दीर्घकालिक CSR पहल के रूप में विकसित किया है।

दायकी एक्सिस कंपनी के प्रबंधक निदेशक के सी पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के तरह के देशभर के विश्वविद्यालयों के लगभग 300 छात्र छात्राओं से आवेदन प्राप्त हुए। अंतिम चरण के लिए आज 15 फाइनलिस्ट टीमों को दिल्ली के इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। छात्रों का फाइनल चयन करने के लिए जजों की एक टीम गठित की गई, जिसमें आईएएस रिटायर्ड जीपी उपाध्याय व दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर दिव्या अग्रवाल को शामिल किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्यतिथि के रूप में एक्सिस दायकी कंपनी के प्रेसिडेंट हिरोकी ओगामे ने शिरकत की। इस मौके पर दायकी एक्सेज कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रायो वाजा व सीईओ डायरेक्टर कमल तिवारी के अलावा कई साइंटिस्ट भी मौजूद रहे। कंपनी के सीईओ कमल तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कम्पनी की ओर से शुरू किए गए डायल 2025-2026 के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम की खास बात रही कि इसमें कई छात्र ऐसे भी थे, जो इस समय पर्यावरण के क्षेत्र में पीएचडी कर रहे हैं। प्रतिभागियों ने जल संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग, कार्बन उत्सर्जन में कमी तथा जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक और तकनीक आधारित सुझाव दिए। छात्रों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सतत विकास के लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
पृथला स्थित दायकी एक्सिस इंडिया जापानी कंपनी जो पैकेज्ड विकेंद्रीकृत एसटीपी के क्षेत्र में अग्रणीय कंपनी है, के प्रबंध सलाहकार के सी पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सेमिनार ने विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों को अपने अनुभव साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का प्रभावी मंच प्रदान किया।