पाण्डेयहाता में 'योगी स्टाइल' होली: संकरी गलियों में खिलेगा 'विरासत गलियारा' और गूंजे ठहाके
'Heritage Corridor' to bloom in narrow lanes and resounding laughter
'Yogi Style' Holi in Pandeyhata: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के पाण्डेयहाता में होलिका दहन कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान सीएम ने यहां स्थानीय जनता के साथ फूलों की होली खेली और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पाण्डेयहाता की संकरी गलियों को चौड़ा कर 'विरासत गलियारा' बनाने और व्यापारियों के लिए कॉम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की. इसके साथ ही उन्होंने मंच से एक बार फिर स्थानीय सांसद रवि किशन की चुटकी भी ली.
सीएम योगी ने कहा पाण्डेयहाता में संकरी गली थी. अब सड़कें चौड़ी हो जाएंगी तो 'विरासत गलियारा' सबसे सुंदर होगा. यहां व्यापरियों को लाभ होगा. एक कॉम्लेक्स भी व्यापारियों के लिए बनेगा. इसी बीच रविकिशन की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा- वो तो नाच गाकर कमा लेंगे. लेकिन कालीबाड़ी के बाबा कहां से कमाएंगे. जब जनता की समृद्धि आएगी तो उनकी भी कमाई होगी.
सीएम की बातें सुनकर पूरा माहौल खुशनुमा हो गया और लोग ठहाके लगाते नजर आए. खुद रवि किशन और मंच पर बैठे कालीबाड़ी बाबा भी खिलखिला के हंस पड़े. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.