Oh God: मौत होने के बाद अपनों की लाश खा जाते हैं यहां के लोग, जानिए क्यों करते हैं इतना वीभत्स अंतिम संस्कार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Oh God: मौत होने के बाद अपनों की लाश खा जाते हैं यहां के लोग, जानिए क्यों करते हैं इतना वीभत्स अंतिम संस्कार

Here humans eat the dead bodies of their loved ones after death

Here humans eat the dead bodies of their loved ones after death

Ajab Gajab News : इस दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है और कुछ ऐसा भी घटित हो रहा है जिससे हो सकता है हम अंजान हों और जब कभी उसके बारे में जानें तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक जाए| जी हां, हैरान मत होइए... ऐसा बहुत कुछ इस दुनिया में मौजूद है जो कि आपको अंदर तक हिला सकता है| बरहाल, इस कड़ी में दुनिया की एक ऐसी जानकारी से आपको रूबरू कराते हैं जिसे जानकार भी आप एकदम चौंक जायेंगे|

दरअसल, दुनिया में इंसान की प्रजाति कई रूपों में है| इंसान अलग-अलग धर्म, संस्कृति, रीति-रिवाज, और परंपराओं में बंटा हुआ है| इंसान की कोई-कोई प्रजाति में कई परंपराएं तो ऐसी हैं जो बेहद भयानक हैं| जैसे इंसान की यानोमामी को ही ले लीजिये| यह प्रजाति ब्राजील के एक हिस्से में रहती है और अपने ही लोगों का मांस खाती है| आपको जानकर हैरानी होगी कि ये यानोमामी प्रजाति यह सब परंपरा के चलते करती है| मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  इस परंपरा को एंडो-केनिबलवाद कहा जाता है|

बताते हैं कि, आधुनिकीकरण से इस प्रजाति का कोई लेना-देना नहीं है| बदलते दौर से ये प्रभावहीन हैं| इन्हें सिर्फ अपनी संस्कृति और परंपराओं का अनुपालन करना होता है| यानोमामी प्रजाति अपनी परंपरा में बाहरी लोगों की दखलअंदाजी पसंद नहीं करती|

अपनों के मरने के बाद उनकी लाश खाते हैं ....

आपको जानकर हैरानी होगी कि यानोमामी प्रजाति में अंतिम संस्कार वीभत्स तरीके से होता है| जब यानोमामी प्रजाति में कोई मर जाता है तो उस लाश के अपने उसका मांस खाते हैं| मतलब यानोमामी प्रजाति के लोग लाश पकाकर खा जाते हैं|