नूंह में आंधी-तूफान का तांडव: आसमानी आफत ने छीनी दो मासूमों की जिंदगी, तीन गंभीर रूप से घायल
Heavenly Calamity Claims the Lives of Two Innocents
नूंह। Heavenly Calamity Claims the Lives of Two Innocents, जिले में गुरुवार शाम को तेज आंधी और गरज-चमक वाले मौसम ने कहर बरपाया। दो अलग-अलग गांवों में दीवारें गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए।
चंदेनी गांव में हादसा
चंदेनी गांव में घर की दीवार गिरने से 9 वर्षीय छात्र अनशेद की मौत हो गई। चौथी कक्षा पढ़ने वाला अनशेद आंधी के समय घर के पास दीवार के समीप खेल रहा था। अचानक दीवार ढह गई और वह उसके नीचे दब गया। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
टपकन गांव में स्कूल की दीवार गिरी
टपकन गांव में स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चे मलबे के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे घायल अवस्था में निकाले गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए नूंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय मोहम्मद अयान बताई जा रही है।
सतर्क रहने की सलाह
प्रशासन ने दोनों घटनाओं पर दुख जताया है। तेज आंधी और बारिश के कारण नूंह जिले के कई इलाकों में पेड़ उखड़ने और दीवारें गिरने की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम विभाग ने क्षेत्र में अगले कुछ घंटों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है।