अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाला हादसा: बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 8 लोगों की मौत

अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाला हादसा: बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 8 लोगों की मौत

Heart-wrenching Tragedy in Ambedkarnagar

Heart-wrenching Tragedy in Ambedkarnagar

अंबेडकरनगर। Heart-wrenching Tragedy in Ambedkarnagar: रविवार की रात अंबेडकरनगर में दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बेकाबू कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया।

पहले दो बाइकों की टक्कर हुई जिसमें दोनों बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। हादसे को देख पहुंचे लोगों ने घायलों की मदद करने की कोशिश की।

इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत बचाव कार्य जारी है।  

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।