पीएम मोदी का देहरादून दौरा: दून मेडिकल कॉलेज में 'सेफ हाउस' तैयार, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
PM Modi's Dehradun Visit
देहरादून। PM Modi's Dehradun Visit, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल में विशेष तैयारियों के तहत सेफ हाउस बनाया गया है।
दून मेडिकल कालेज अस्पताल में सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। अस्पताल के वीआइपी वार्ड को सेफ हाउस के रूप में तैयार किया गया है। जिसमें पांच कमरों के सभी बेड रिजर्व कर दिए गए हैं।
इस सेफ हाउस में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए डाक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी गई है। साथ ही आवश्यक दवा और मेडिकल उपकरणों की भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस बिष्ट ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया जा रहा है, जो पूरे दौरे के दौरान मुस्तैदी से कार्य करेंगी। उच्च स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।