लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और टाटा मैजिक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, 3 गंभीर
Horrific Road Accident in Lakhimpur
लखीमपुर। Horrific Road Accident in Lakhimpur, पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सोमवार सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक में 12 सवारियां थीं, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई।
-1779075381451.jpeg)
स्थानीय लोगों की मदद से मैजिक में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। सभी को सीएचसी खमरिया भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
-1779075395449.jpeg)
पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि चार घायल हैं। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।