HBSE Reports Two Cheating Cases

HBSE 10वीं अंग्रेजी परीक्षा में नकल के 2 मामले, ड्यूटी में लापरवाही पर पर्यवेक्षक हटाया गया

chit

HBSE Reports Two Cheating Cases

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शुक्रवार को आयोजित कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले दर्ज किए। वहीं, परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक पर्यवेक्षक को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि प्रदेशभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,637 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान बोर्ड के उड़नदस्तों ने जिला झज्जर और चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल का एक मामला सामने आया।

उन्होंने बताया कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी-2 (बी-1) परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर पर्यवेक्षक जयवंती को तत्काल परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया।

इसके अलावा, पानीपत में गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां से नकल (UMC) का एक अन्य मामला दर्ज किया।

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यालय के साथ-साथ जिला स्तर पर गठित निगरानी टीमें भी पूरी सक्रियता से परीक्षा प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित की जा सके।