HBSE ने घोषित की 10वीं-12वीं रिजल्ट की तारीखें, 14 और 17 मई को आएंगे नतीजे
- By Gaurav --
- Monday, 11 May, 2026
HBSE Class 10 and 12 Result
Board of School Education Haryana ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी (12वीं) का रिजल्ट 14 मई को जबकि सेकेंडरी (10वीं) का परिणाम 17 मई को जारी किया जाएगा।
बोर्ड चेयरमैन Dr. Pawan Kumar ने बताया कि इस बार परीक्षा परिणामों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की दो बार जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ पूरी की जा रही है।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित हुई थीं। वहीं कुछ विषयों की पुनः परीक्षा 21 अप्रैल से 1 मई तक करवाई गई, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सके।
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में 2,95,478 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि 10वीं परीक्षा में लगभग 3,70,663 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विद्यार्थी रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट HBSE पर अपना परिणाम देख सकेंगे।