यूपी में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का कहर, 21 मौतें, बिजली व्यवस्था और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित

यूपी में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का कहर, 21 मौतें, बिजली व्यवस्था और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित

Havoc Wreaked by Storms and Hailstorms in UP

Havoc Wreaked by Storms and Hailstorms in UP

लखनऊ। Havoc Wreaked by Storms and Hailstorms in UP, भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा उत्तर प्रदेश गुरुवार देर रात शुरू हुई आंधी-वर्षा और ओलावृष्टि के कहर से कांप उठा। चपेट में पूरा प्रदेश आया लेकिन सबसे ज्यादा असर बुंदेलखंड और पूर्वांचल के इलाकों में रहा जहां तेज आंधी में सैकड़ों बिजली के खंभे टूटकर या उखड़कर धराशाई हो गए। इससे बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई।

ट्रैक पर पेड़ गिरने और ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन के तार क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ। आंधी के कारण आम की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। प्रयागराज में मई के महीने में एक दिन में हुई सर्वाधिक वर्षा का 55 साल पुराना रिकार्ड टूट गया।

गुरुवार रात से शुक्रवार तक विभिन्न जिलों में 21 मौतों की सूचना है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित चौरी चौरा और गौरी बाजार रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर चार पेड़ गिर गए। पेड़ गिरने के चलते शुक्रवार को गोरखपुर कैंट से देवरिया के बीच बिजली कट गई। बिजली कटते ही ट्रेनें जहां थीं, वहीं रुक गईं।

 

diwarcolap

उरई व भुआ स्टेशनों के बीच ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन का खंभा टूटने से झांसी लखनऊ रेलखंड पर ट्रेन संचालन बंद हो गया है। कानपुर व आसपास के जिलों में अंधड़ व वर्षा के दौरान कई घर ढह गए। चित्रकूट में 400 साल पुराना शिव मंदिर ढह गया तो राजापुर में 15 लाख से निर्मित डा. आंबेडकर पार्क तहस-नहस हो गया। 120 बिजली खंभे …उखड़कर गिर गए।

बांदा में महिला समेत तीन की मौत हो गई। हमीरपुर में 300 बिजली खंभे टूटने से 400 गांवों में बत्ती गुल रही। यहां बुजुर्ग महिला समेत तीन की मौत हो गई। महोबा में छत से गिरकर ग्राम प्रधान कीरतराज की मौत हो गई। उन्नाव में छत से उतर रहे किसान की गिरकर मौत हो गई। फतेहपुर में 400 गांवों में बिजली गुल रही। यहां भी एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।

फर्रुखाबाद में 415 गांवों में बिजली गुल रही। शाहजहांपुर में गुरुवार रात छप्पर पर पेड़ गिरने से उसके नीचे सो रहे प्रेमपाल की मौत हो गई। सहारनपुर में निर्माणाधीन पुल के पिलर से टकराने के कारण एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाराणसी में 75 किलोमीटर प्रति घंटा के वेग से आंधी चली।

आगरा में गुरुवार रात आई तेज आंधी और वर्षा से गर्मी से परेशान शहरवासियों को राहत मिली। कौशांबी में कई पेड़ और बिजली के पोल जड़ से उखड़ गए। एक कच्चा मकान ढह गया। 26 वर्षीय महिला, चार वर्षीय बेटी श्वेता व तीन वर्षीय बेटे अनुभव की मलबे में दबकर मौत हो गई। अलीगढ़ देहात क्षेत्र में 42 खंभे टूट गए। कई स्थानों पर पेड़ भी टूटे हैं।