मोहब्बेवाला में फिर 'खूनी' रफ्तार का कहर: अनियंत्रित ट्रक ने साइन बोर्ड तोड़ा, कई वाहनों को रौंदा; चालक-परिचालक घायल
Havoc of 'Deadly' Speed Strikes Mohabbewala Again
देहरादून। Havoc of 'Deadly' Speed Strikes Mohabbewala Again, मोहब्बेवाला में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। आशारोड़ी की तरफ से देहरादून आ रहा मालवाहक ट्रक मोहब्बेवाला में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे ट्रक व एक आटो पर टक्कर मारते हुए एमडीडीए के स्वागत बोर्ड को तोड़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में चालक-परिचालक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा ट्रक की चपेट में आने से तीन वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसा गुरुवार शाम सात बजे हुआ। एक मालवाक ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की तरफ आ रहा था। मोहब्बेवाला में ढलान पर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेंट से भरे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद ट्रक एमडीडीए के साइन बोर्ड को टक्क्र मारी जोकि टूटकर सड़क पर गिर गया।
इसके बाद भी ट्रक की रफ्तार कम नहीं हुई और और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। ट्रक पेड़ से इतनी तेजी से टकराया कि चालक नसीम व परिचालक शाकिब घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रक, एक आटो व दो स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस् हो गए। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई वाहन चालक नहीं आया। ट्रक में भरे पेंट के डिब्बे भी सड़क पर बिखर गए। दुर्घटना के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। दोनों तरफ से लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सामान्य किया।
मोहब्बेवाला में हाल ही में हुए हादसे
09 मार्च: सहारनपुर की ओर से आ रहा मार्बल्स से भरा एक ट्रक सोमवार को मोहब्बेवाला के पास मुख्य हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद देहरादून–सहारनपुर मार्ग पर दोनों ओर का यातायात प्रभावित हो गया, जिससे आसपास के मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया।
18 फरवरी : मोहब्बेवाला चौक पर एक अनियंत्रित ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे वाहनों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगने से पहले कार सवार और ट्रक सवार वहां से बच निकले, जिससे किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
05 दिसंबर : मोहब्बेवाला में सीमेंट के कट्टों से लदे ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक दुकानों में घुस गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए और लंबा जाम लग गया। इसी दौरान वहां क्षतिग्रस्त ट्रक से टैंक से डीजल लीक होने लगा, जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई।