हरियाणा के खेल राज्य मंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात
BJP National President Nitin Nabin
-संगठन एवं सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
*पलवल। दयाराम वशिष्ठ: BJP National President Nitin Nabin: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन एवं सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
खेल राज्य मंत्री ने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी।
बैठक के दौरान पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आश्वस्त किया कि हरियाणा में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा।