Haryana Women Commission: होटल रूम्स में लड़कियां 'हनुमान जी' की आरती करने नहीं जातीं; हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान

होटल रूम्स में लड़कियां 'हनुमान जी' की आरती करने नहीं जातीं; हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष का बयान, कहा- फिर कहती हैं VIDEO बना लिए

Haryana Women Commission Chairman Statement on Girls

Haryana Women Commission Chairperson Statement on Girls

Haryana Women Commission Chairperson Statement: हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है। जिसके चलते वह सवालों के घेरे में आ गईं हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि, आजकल की लड़कियां होटल रूम्स में 'हनुमान जी' की आरती करने नहीं जातीं। उन्हें पता होता है कि जहां वह जा रहीं हैं। वहां उनके साथ बुरा भी हो सकता है। और जब ऐसा हो जाता है तो कहती हैं कि मेरा साथ यह सब धोखे से हुआ।

दरअसल, रेनू भाटिया एक कॉलेज में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। जहां इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न का जिक्र छेड़ते हुए लड़कियों के बारे में ऐसा बयान दिया। रेनू भाटिया ने कहा कि, आजकल रेप और छेड़छाड़ के मामलों में लड़कियों का एक ही बयान सबसे ज्यादा सामने आ रहा है। वो बताती हैं कि पहले एक लड़के से उनकी दोस्ती हुई और इसके बाद एक दिन वह उन्हें होटल ले गया। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया और इसके बाद बुरा काम किया और वीडियो बना लिए और फिर बार-बार ब्लैकमेल करने लगा।

रेनू भाटिया ने कहा कि, लडकियां होटल रूम्स में 'हनुमान जी' की आरती करने नहीं जातीं। उन्हें भी यह पता होता है। इसलिए उन्हें सोचना चाहिए कि जिस जगह पर वह जा रही हैं। वहां दोस्ती में उनके साथ बुरा भी हो सकता है। रेनू भाटिया ने कहा कि, आजकल 12 वीं की लड़कियों और लड़कों के कॉलेज पहुंचते ही ऐसे पंख निकल आते हैं जैसा पता नहीं उन्हें क्या मिल गया हो?

लड़कियों को लगता है कि अब स्कूल ड्रेस से छुट्टी हो गई है, अब कुछ भी पहनो, कितने भी मॉडल कपड़े पहनों, कहीं भी जाओ और कुछ भी करो। और लड़कों को लगता है कि अब बस्ते का काम खत्म। अब सिर्फ बाइक घुमाओ। रेनू भाटिया ने कहा लड़कियों को कायदे से रहने और कदम-कदम पर चौकन्ना रहने की जरुरत है। भाटिया ने लड़कियों को कहीं आने-जाने और कुछ भी करने से पहले गहराई से सोचने की हिदायत दी।

लिव-इन-रिलेशनशिप कानून से परिवार टूट रहे

इस बीच हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लिव-इन-रिलेशनशिप कानून पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन में बने लिव-इन-रिलेशनशिप कानून के चलते भी कई मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन इन मामलों में हाथ बंधे रहते हैं। अध्यक्ष ने कहा कि लिव-इन-रिलेशन कानून की वजह से कहीं न कहीं परिवार भी टूटते हैं। उन्होंने कहा कि इस कानून की समीक्षा करने और बदलाव करने की जरूरत है।

यह पढ़ें- टाटा, बाय-बाय...खत्म... ट्विटर पर आज से छिन जाएंगे ऐसे लोगों के ब्लू टिक, एलन मस्क ने मामला बदल दिया