Haryana Wheat Procurement

हरियाणा में गेहूं खरीद अंतिम चरण में, 99.6% फसल की हो चुकी खरीद

undefined

Haryana Wheat Procurement

प्रदेश में गेहूं की खरीद शुक्रवार तक होगी। अभी तक मंडियों में किसान 84.53 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा चुके हैं। कुल आवक में से 84.16 लाख मीट्रिक टन यानी 99.6 प्रतिशत गेहूं की बोली हो चुकी है।

उठान अभी तक 95.7 प्रतिशत हो गया है। उठान की प्रक्रिया जारी होने के कारण अभी भी किसानों का 1568.61 करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। सिरसा में सर्वाधिक 11.01 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा है।

एक अप्रैल से प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। प्रदेश के 9.27 लाख किसानों से 80.69 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। फिलहाल गेहूं की उठान की बात करें तो 77.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। अभी फतेहाबाद, जींद, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में उठान का कार्य शेष है।

मंडियों में अब नाममात्र गेहूं किसान लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब खरीद की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। तिथि बढ़ाने से दूसरा नुकसान यह भी रहेगा कि कोई बाहरी राज्य से गेहूं न ले आए। सरसों की खरीद की तिथि बढ़ाने का उद्देश्य यही है कि यदि कोई किसान सरकारी मूल्य पर सरसों बेचना चाहते हैं तो उनकी फसल खरीदी जा सके।