हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पंजाब राज्यपाल व यूटी प्रशासन से विभिन्न विषयों पर की चर्चा
BREAKING
चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टरो के तबादले; थानों के SHO बदले गए, इंस्पेक्टर राम दयाल थाना-39 के प्रभारी बने, पूरी लिस्ट यहां देखिए अमरनाथ यात्रा रोकी गई; पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर श्रद्धालुओं की जान को खतरा, जानिए फिर कब कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन बिहार में 125 यूनिट तक फ्री बिजली का ऐलान; चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बहुत बड़ा फैसला, 1.50 करोड़ से ज्यादा परिवारों को लाभ राजनीतिक दमन के बीच केवल वाईएसआरसीपी ही जनता की आवाज़ उठा रही है: वाईएस जगन NHAI कार्यालय चक्कर के बाहर गरजे फोरलेन प्रभावित, फोरलेन निर्माण कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले NHAI के पास नहीं हिल रोड कंस्ट्रक्शन का सही मॉडल

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पंजाब राज्यपाल व यूटी प्रशासन से विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Haryana Vidhan Sabha Speaker Harvinder Kalyan

Haryana Vidhan Sabha Speaker Harvinder Kalyan

चंडीगढ़, 16 जुलाई: Haryana Vidhan Sabha Speaker Harvinder Kalyan: हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से हरियाणा विधान सभा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने विधायकगणों से लेकर विधान सभा कर्मचारियों के ऑफिस भवन संबंधी आदि की जरूरतों को पूरा करने व ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

इस दौरान विधान भवन परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार, हरियाणा एमएलए हॉस्टल परिसर में विधायकों के निजी स्टाफ और पुलिस कर्मचारियों आदि के लिए ठहरने की आवश्यक सुविधाओं का विस्तार, हरियाणा निवास के विस्तार हेतु भूमि, नई डिस्पेंसरी के लिए भूमि समेत अनेक विषयों पर चर्चा हुई। विधान भवन में फोटो गैलरी के निर्माण की बात भी की। इन सभी विषयों पर यूटी प्रशासक ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सहमति जताई है।  
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, गृह सचिव मनदीप बराड़, डीसी निशांत यादव, मुख्य वास्तुकार राजीव कुमार मेहता समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।