Haryana to Recruit 195 Specialist Doctors

हरियाणा में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए 195 स्पेशलिस्ट की कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती

undefined

Haryana to Recruit 195 Specialist Doctors

Haryana में सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार विभिन्न जिलों में 195 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती करेगी। इन पदों पर गायनकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, फिजिशियन (मेडिसिन) और एनेस्थेटिस्ट की नियुक्ति की जाएगी।

यह भर्तियां National Health Mission (एनएचएम) के माध्यम से की जाएंगी। सामान्य जिलों में एमबीबीएस के साथ डिप्लोमा धारकों को लगभग 1 लाख रुपये प्रति माह और एमडी/एमएस या डीएनबी डिग्री धारकों को करीब 1.50 लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

वहीं, Nuh जिले में डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए 50 हजार रुपये अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। यहां डिप्लोमा धारकों को करीब 1.50 लाख रुपये और डिग्री धारकों को 2 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के कई अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। इसके कारण मरीजों को अक्सर निजी अस्पतालों या बड़े सरकारी अस्पतालों के लिए Delhi और Chandigarh का रुख करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने Gurugram को छोड़कर अन्य जिलों में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है।

इन पदों पर होगी भर्ती

कुल 195 पदों में

  • 56 गायनकोलॉजिस्ट
  • 62 पीडियाट्रिशियन
  • 32 फिजिशियन (मेडिसिन)
  • 45 एनेस्थेटिस्ट

ये सभी विशेषज्ञ मुख्य रूप से मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और आपात चिकित्सा सेवाओं से जुड़े होते हैं।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसके बाद हर वीरवार को संबंधित सिविल सर्जन कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर मिलने के 30 दिनों के भीतर ज्वाइन करना होगा