Haryana to Purchase 1000

हरियाणा रोडवेज में आएंगी 1000 नई बसें, 500 इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल: अनिल विज

pp

Haryana to Purchase 1000

Anil Vij ने कहा कि Haryana Transport Department जल्द ही 1000 नई बसों की खरीद करेगा। इनमें 500 इलेक्ट्रिक बसें और 500 सामान्य बसें शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और यात्री सुविधाओं से युक्त बनाना है।

Anil Vij मंगलवार को Chandigarh में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की सभी बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।

इसके अलावा एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को बसों के आगमन और प्रस्थान की सटीक जानकारी समय पर मिल सके।

परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक आधुनिक मोबाइल ऐप भी विकसित किया जा रहा है। इस ऐप के जरिए यात्री बसों की लाइव लोकेशन, समय-सारणी और रूट संबंधी जानकारी अपने मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे और अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना पाएंगे।

Anil Vij ने कहा कि नई तकनीक के माध्यम से बसों के निर्धारित रूटों पर भी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई चालक बस को गलत रूट पर ले जाता है या निर्धारित बस अड्डे तक नहीं पहुंचता, तो सिस्टम में तुरंत अलर्ट जारी होगा और संबंधित चालक से स्वतः स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल से परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।