हरियाणा में अब बनेंगे PPP स्मार्ट कार्ड, आधार की तर्ज पर मिलेगी सुविधा
- By Gaurav --
- Saturday, 23 May, 2026
Haryana to Introduce
Haryana Government ने परिवार पहचान पत्र (PPP) व्यवस्था को और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में आधार कार्ड की तर्ज पर पीपीपी स्मार्ट कार्ड तैयार किए जाएंगे, जिनमें नागरिकों से जुड़ा जरूरी डिजिटल डाटा उपलब्ध होगा।
सरकार के अनुसार यह स्मार्ट कार्ड भविष्य में सरकारी योजनाओं और सेवाओं तक पहुंच का एकल माध्यम बनेगा। कार्ड में क्यूआर कोड आधारित त्वरित प्रमाणीकरण सुविधा दी जाएगी, जिसके जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में नागरिकों की पहचान और सत्यापन आसानी से किया जा सकेगा।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को बार-बार कागजी दस्तावेज दिखाने और मैनुअल रिकॉर्ड खोजने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी। इससे सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।
सरकार का मानना है कि डिजिटल सत्यापन प्रणाली से फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी पर भी रोक लगेगी। साथ ही योजनाओं का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार इस पहल को डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट प्रशासन की दिशा में अहम कदम मान रही है।