Haryana Sonipat Two Girls Rape Case: हरियाणा में दो लड़कियों के साथ घिनौनी वारदात, सोनीपत से निकलते ही आबरू हुई तार-तार
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हरियाणा में दो लड़कियों के साथ घिनौनी वारदात: सोनीपत से निकलते ही आबरू हुई तार-तार, खुद को पुलिस बताकर किया गया रेप

Haryana Sonipat Two Girls Rape Case

Haryana Sonipat Two Girls Rape Case

Haryana Sonipat Two Girls Rape Case : देश में लड़कियों के साथ घिनौनी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं| ऐसी ही एक ताजी वारदात अब हरियाणा से सामने आई है| जहां सोनीपत की दो लड़कियों की आबरू को तार-तार किया गया है| जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियों में एक के साथ रेप हुआ जबकि दूसरी लड़की के साथ बेहद अश्लील हरकत की गई| जो कि किसी रेप से कम नहीं थी| दोनों लड़कियों की उम्र 17 से 18 साल के बीच बताई जाती है| वहीं, पीड़ित लड़कियों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है|

धोखे से जा पहुंची जींद

बताया जाता है कि, दोनों लड़कियों के साथ यह अश्लीलता उस वक्त हुई जब वह धोखे से जींद जा पहुंची| बताते हैं कि, दोनों लड़कियां 22 सितंबर को सोनीपत से गोहाना आने के लिए बस में सवार हुई थीं| लेकिन गलती से जींद बस अड्डे पर पहुंच गईं। वहीं, यहां पहुंचने पर वे देर शाम तक वापसी के लिए साधन मिलने के इंतजार में बैठी हीं थीं कि इतने में उनके पास एक शख्स आया| जिसने खुद को पुलिस वाला बताया| शख्स के साथ एक और शख्स भी मौजूद था|

सुरक्षा करने की बात कर झांसे में लिया

बताए जाता है कि, खुद को पुलिस बताने वाला शख्स इन दोनों लड़कियों को सुरक्षा करने की बात करते हुए एक कैफे में ले गया। जहां उक्त शख्स ने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया और एक अन्य लड़की के साथ उसके एक दोस्त ने बेहद अश्लील हरकत की। वहीं, इसके बाद आरोपियों ने दोनों लड़कियों को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी| आरोपियों का कहना था कि अगर उन्होंने किसी को भी इस बारे में बताया तो वे उनका बुरा अंजाम करेंगे|

यह भी पढ़ें- OMG: दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं, 12 साल के बच्चे का 4 लोगों ने किया रेप, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड