Delhi 12 Year Old Boy Rape: दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं, 12 साल के बच्चे का 4 लोगों ने बड़ी क्रूरता से किया रेप
BREAKING
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, VIDEO खौफनाक; देखते ही देखते चंद सेकेंड में मलबा बनी, दहशत में आए लोग, मौके पर थी पुलिस हर 5 साल में 5 मिनट निकाल लें; CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वोट डालने को लेकर लोगों से की यह अपील, कहा- मैं हमेशा चिंतित रहा VIDEO यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित; 10th में 89.55% और 12th में 82.60% स्टूडेंट्स पास, यहां टॉपर्स लिस्ट देखें BJP में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू; सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया, पंजाब के सीनियर नेता, जॉइनिंग के बाद छोड़ी हुई पार्टी पर क्या कहा जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, अभी राहत नहीं; जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, अब इस तारीख पर निगाहें

OMG: दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं, 12 साल के बच्चे का 4 लोगों ने बड़ी क्रूरता से किया रेप, फिर मारपीट करते हुए प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड, हालत नाजुक

Delhi 12 Year Old Boy Rape

Delhi 12 Year Old Boy Rape

Delhi 12 Year Old Boy Rape : देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है| जिसने सभी को चौंकाकर रख दिया है| हर कोई इस मामले को जानकर बेहद हैरान हैं| दरअसल, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 12 साल के एक बच्चे के साथ बड़ी बुरी तरह से रेप किया गया है| 4 लोगों ने बड़ी क्रूरता से बच्चे के साथ रेप किया|

वहीं, दरिंदों ने बच्चे को सिर्फ रेप करने तक नहीं छोड़ा बल्कि उसकी बेरहमी के साथ जमकर पिटाई भी की और इस बीच उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर फरार हो गए| जबकि पीड़ित बच्चा घटनास्थल पर जिंदगी और मौत के बीच तड़पता रहा, कराहता रहा| फिलहाल, बच्चा इस समय अस्पताल में एडमिट है| बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है| उसका इलाज लगातार जारी है|

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने दी जानकारी

बतादें कि, यह पूरा मामला उस वक्त उजागर हुआ जब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने इस मामले को अपने ट्विटर पर ट्वीट किया और लिखा- 'दिल्ली में लड़की तो क्या लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। एक 12 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने बुरी तरह से रेप किया और डंडों से पीटकर अधमरी हालत में छोड़कर चले गए। हमारी टीम ने मामले में FIR दर्ज करवाई। 1 आरोपी गिरफ़्तार, 3 अब भी फ़रार, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूँ। ताकि सभी आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार हों और बच्चे को न्याय मिले|

यह पढ़ें - 200 करोड़ का मामला, 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर अस्थाई जमानत, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कहां से कहां पहुंच गईं, पूरी बात समझिए

दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

इधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए ट्वीट किया- '12 साल के लड़के से बलात्कार के मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर दिया गया है| आयोग ने पुलिस से इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर (FIR) की कॉपी, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी, अगर नहीं गिरफ्तार हुए हैं तो इसके पीछे का कारण और इस पूरे मामले पर लिए गए एक्‍शन की पूरी रिपोर्ट 28 सितंबर तक देने के लिए कहा है|

यह पढ़ें - चंडीगढ़ में पंजाब के AAP विधायक का कटा चालान: ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई सख्ती, अब माफी मांग रहे नेता जी, पूरा मामला पढ़ें

18 सितबंर को रेप हुआ

पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग की तरफ से जो नोटिस जारी किया गया है उसमें यह बताया गया है कि 12 साल के बच्चे के साथ 18 सितबंर को रेप हुआ| आयोग ने नोटिस में लिखा- ''महिला आयोग को एक महिला की शिकायत मिली है| जिसमें उसने बताया है कि उसके 12 साल के बच्चे के साथ 4 लोगों ने रेप किया है| शिकायतकर्ता के अनुसार बच्चे के साथ 18 सितबंर को रेप हुआ है| महिला ने बताया कि बच्चे के साथ पहले रेप किया गया फिर उसे पीटा गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी गई| लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की की हालत नाजुक है। ''  

Delhi 12 Year Old Boy Rape
Delhi 12 Year Old Boy Rape