Haryana Schools Timing Change| हरियाणा में स्कूलों का समय बदला; नई टाइमिंग अब यह रहेगी, देखें शिक्षा विभाग की अधिसूचना

हरियाणा में स्कूलों का समय बदला; नई टाइमिंग अब यह रहेगी, देखें शिक्षा विभाग की अधिसूचना

Haryana Schools Timing Change Winter Latest Update

Haryana Schools Timing Change Winter Latest Update

Haryana Schools Timing Change: हरियाणा में स्कूलों (Schools in Haryana) का समय बदल दिया गया है। गर्मी जाने और सर्दी आने के साथ स्कूलों की अब नई टाइमिंग जारी की गई है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, दिवाली के बाद 15 नवंबर 2023 से हरियाणा के सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 03:30 तक का होगा। अब तक यह समय सुबह 8 से दोपहर 02:30 तक था। यानि सुबह 8 बजे स्कूल खुलते थे और 02:30 बजे छुट्टी होती थी।

वहीं बात अगर डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की करें तो इन स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय अब सुबह 7.55 बजे से दोपहर 12:30 तक का रहेगा। अब तक यह समय सुबह 07 से दोपहर 12:30 तक का था। इसके अलावा डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:40 से सांय 05:15 तक रहेगा। अब तक यह समय दोपहर 12:45 से सांय 06:15 तक का था।

बतादें कि, अध्यापकों और स्टूडेंट्स के लिए समय एक समान होगा। अध्यापकों को भी इसी समय के अनुसार उपस्थित रहना होगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले स्कूलों का समय 23 फरवरी 2023 से बदला गया था और गर्मी के अनुसार समय जारी कर दिया गया था।

Haryana Schools Timing Change Winter Latest Update
Haryana Schools Timing Change Winter Latest Update