Safidon Factory Fire: हरियाणा के सफीदों में रंग फैक्ट्री में भीषण आग: 4 महिलाएं जिंदा जलीं, 15 से ज्यादा लोग झुलसे

हरियाणा के सफीदों में रंग फैक्ट्री में भीषण आग: 4 महिलाएं जिंदा जलीं, 15 से ज्यादा लोग झुलसे, हादसे के वक्त मेन गेट था लॉक!

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

Safidon Factory Fire: हरियाणा में जींद जिले के सफीदों में शनिवार दोपहर बहुत भीषण हादसा हुआ है। यहां गीता कालोनी स्थित एक रंग-गुलाल फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं की जिंदा जलने से मौत हो गई है। जबकि 17 लोग (5 पुरुष, 12 महिलाएं) झुलस गए हैं। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सफीदों के ही सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है.

बता दें कि, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई थी। फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों ने काफी देर तक जद्दोजहद की। वहीं स्थानीय पुलिस ने तेजी से राहत-बचाव कार्य किया। इस दौरान आसपास के लोग भी बचाव कार्य में जुटे रहे। हादसे के बाद मौके का मंजर बड़ा ही भयावह था। हर तरफ अफरा-तफरी और चीख-पुकार मची हुई थी। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की है।

फैक्ट्री में आग लगने के बाद जिन 4 महिलाओं की जिंदा जलकर मौत हुई है, उनकी पहचान गुड्डी 52 साल, पूजा (30 साल), पिंकी (45 साल) और उषा (45 साल) के रूप में बताई जा रही है। ये सभी फैक्ट्री वर्कर थीं और हादसे के वक्त फैक्ट्री में काम कर रहीं थीं। अचानक आग लगने से चारों महिलाएं बुरी तरह से आग की चपेट में आ गईं। बताया जाता है कि जब आग लगी उस दौरान फैक्ट्री में 22 के करीब वर्कर मौजूद थे। जिनमें से 18 महिलाएं थीं। आग लगने के बाद कई वर्करों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन जो फंस गए, उन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य किया गया।

तस्वीरों में मृतक महिलाएं

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

मेन गेट था लॉक! दीवार तोड़कर बचाया

इस हादसे के बीच बेहद हैरानी की बात ये सामने आ रही है, जब आग लगी दौरान फैक्ट्री के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। यानि अंदर काम चल रहा था और बाहर से ताला लटका हुआ था। इस कारण भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद वर्कर जल्दी से बाहर नहीं निकल सके।  बताया जाता है कि आसपास के लोगों ने आनन-फानन में फैक्ट्री की दीवार तोड़कर कई लोगों को बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। जानकारी मिल रही है कि ये केमिकल युक्त रंगों की यह फैक्ट्री अवैध तौर से चलाई जा रही थी। अंदर काम चलता था बाहर से गेट पर ताला लगा दिया जाता था।   

आग कैसे लगी? जांच की जा रही

रंग फैक्ट्री में अचानक इतनी भीषण आग कैसे लगी? मौके पर पहुंची पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुवाती तौर पर यही माना जा रहा है कि फैक्ट्री में केमिकल युक्त रंग होने की वजह से आग तेजी से फैली और विकराल रूप से धारण कर लिया। पुलिस का कहना है कि चारो मृतक महिलाओं के शव कब्जे में ले लिए गए हैं और पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही इस हादसे को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

मौके से तस्वीरें

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

Haryana Safidon Holi Color Factory Fire 4 Women Burnt Alive

रिपोर्ट- अभिषेक दीवान