Haryana Rajya Sabha elections announced: Voting on March 16, nominations by March 5;

हरियाणा राज्यसभा चुनाव का ऐलान: 16 मार्च को मतदान, 5 मार्च तक नामांकन;

undefined

Haryana Rajya Sabha elections announced: Voting on March 16, nominations by March 5;

 

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जबकि उम्मीदवार 5 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च तय की गई है।

बताया जा रहा है कि इन दोनों सीटों पर मौजूदा सांसद किरण चौधरी और रामचंद्र जांगड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल तक है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई सदस्यता तय हो जाएगी।

राज्यसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा की सियासत में हलचल तेज होने की संभावना है और राजनीतिक दल संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर सकते हैं।

चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन की कॉपी...