"हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल ट्रांसफर अब ऑनलाइन, 5200 से ज्यादा पद खाली"
- By Gaurav --
- Monday, 04 May, 2026
Haryana Police to Move
हरियाणा पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के तबादले अब ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किए जाएंगे। इस दिशा में विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है और जिला-वार खाली पदों का विस्तृत डेटा जारी किया है, ताकि कर्मचारियों को उपलब्ध सीटों की पारदर्शी जानकारी मिल सके।
आंकड़ों के अनुसार, राज्य की 24 जिला पुलिस इकाइयों और हरियाणा आर्म्ड पुलिस (HAP) में 5200 से अधिक पद खाली हैं। हालांकि रोहतक, चरखी दादरी और हांसी ऐसे जिले हैं, जहां कोई पद रिक्त नहीं है, इसलिए इन स्थानों पर ट्रांसफर संभव नहीं होगा।
सबसे अधिक रिक्तियां फरीदाबाद और सोनीपत में हैं, जहां 600-600 पद खाली हैं। इसके अलावा झज्जर में 550 और HAP में 555 पद रिक्त हैं।