Haryana Police Encounter: हरियाणा में 'डाकू' का एनकाउंटर; पुलिस की घेराबंदी से भागने की कोशिश की, मुठभेड़ में गोली लगी

हरियाणा में 'डाकू' का एनकाउंटर; पुलिस की घेराबंदी से भागने की कोशिश की, मुठभेड़ में गोली लगी, कब्जे से एक पिस्टल बरामद, पढ़ें

Haryana Police Encounter Sonipat Criminal Shot in Leg Crime Breaking

Haryana Police Encounter Sonipat Criminal Shot in Leg Crime Breaking

Haryana Police Encounter: हरियाणा में भी पुलिस एनकाउंटर का दौर जारी है। अब सोनीपत में एक बदमाश और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। काबू किए बदमाश की पहचान अंकित उर्फ डाकू निवासी कथूरा के रूप में बताई जा रही है। उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई है।

पुलिस की घेराबंदी से भागने की कोशिश की

बताया जाता है कि अंकित उर्फ डाकू की तलाश में पुलिस काफी लंबे समय से पड़ी थी। इस बीच जब उसके बारे में इनपुट पुलिस कोमिला की वह सोनीपत में सक्रिय है तो स्थानीय पुलिस टीम ने उसे काबू करने की योजना बनाई। वहीं जब पुलिस टीम उसे काबू करने के लिए मौके पर पहुंची तो अंकित उर्फ डाकू ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की और इस बीच गोलीबारी करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान उसे काबू कर लिया गया।

अब जांच कर रही पुलिस

फिलहाल अंकित उर्फ डाकू को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड हासिल करेगी। जहां पूछताक्ष में उसकी आपराधिक हिस्ट्री पता लगाई जाएगी। पुलिस यह पता लगाएगी की ये बदमाश अवैध रूप से ये हथियार और गोलियां कहां से लाया और आगे कहां किस वारदात को अंजाम देने की योजना में था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।