हरियाणा पुलिस का बड़ा साइबर अभियान, 3 महीनों में 6,083 आपत्तिजनक URL ब्लॉक
- By Gaurav --
- Saturday, 11 Apr, 2026
Haryana Police Blocks Over 6,000
डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराध और सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पिछले तीन महीनों के दौरान पुलिस की साइबर सेल ने 6,083 आपत्तिजनक URL को ब्लॉक या डिलीट करवाकर इंटरनेट पर फैल रही आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों और पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की देखरेख में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य समाज में फैल रही अश्लीलता और भ्रामक जानकारी पर रोक लगाना है। पुलिस का कहना है कि इंटरनेट पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले या युवाओं को अपराध की ओर धकेलने वाले कंटेंट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हरियाणा पुलिस की साइबर टीमों ने 24 घंटे मॉनिटरिंग करते हुए ऐसे लिंक चिन्हित किए, जो समाज की शांति और मर्यादा को प्रभावित कर रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की सामग्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।