हरियाणा में 5-5 सीटों पर बीजेपी कांग्रेस की बढ़त, मनोहर लाल 2.10 लाख वोटों से आगे

हरियाणा में 5-5 सीटों पर बीजेपी कांग्रेस की बढ़त, मनोहर लाल 2.10 लाख वोटों से आगे

Haryana Lok Sabha Election Results 2024

Haryana Lok Sabha Election Results 2024

Haryana Lok Sabha Election Results 2024: हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए डाले गए वोट की गिनती जारी है. वोटों की गिनती के लिए पूरे राज्य में 91 केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्रों में सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो चुकी है और लगातार रुझान सामने आ रहे हैं. मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट पर भारी मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं रोहतक से दीपिंदर सिंह हुड्डा भी भारी वोट से बढ़त बनाए हुए हैं. अपने आइए जानते हैं हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर कैसे आ रहे हैं रुझान.

  • अंबाला में कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की बंतो कटारिया से 36 हजार 102 वोट से आगे
  • करनाल में भाजपा के मनोहर लाल कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा से 2 लाख 10 हजार 59 वोटों से आगे
  • भिवानी-महेंद्रगढ़ में भाजपा के धर्मबीर सिंह कांग्रेस के राव दान सिंह से 39 हजार 572 मतों से आगे
  • फरीदाबाद में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह से 1 लाख 65 हजार 54 मतों से आगे
  • गुरुग्राम से भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस के राज बब्बर से 60 हजार 862 मतों से आगे
  • हिसार में कांग्रेस के जयप्रकाश जेपी भाजपा के रणजीत सिंह चौटाला से 24 हजार 449 वोटों से आगे
  • कुरुक्षेत्र में भाजपा के नवीन जिंदल इंडी गठबंधन के सुशील गुप्ता से 21 हजार 279 मतों से आगे हुए।
  • रोहतक में कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा 2 लाख 66 हजार 477 मतों से आगे चलकर सबसे बड़ी जीत की ओर अग्रसर हैं।
  • सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा 2 लाख 60 हजार 257 मतों से आगे
  • सोनीपत में कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी भाजपा के मोहन लाल बडौली से 5779 मतों से आगे