संसद में राहुल गांधी-रवनीत बिट्टू आमने-सामने आए; राहुल गांधी ने बिट्टू को कहा 'गद्दार दोस्त', बिट्टू ने हाथ न मिलाते हुए कहा- देश के दुश्मन
Rahul Gandhi Said To Ravneet Bittu My Traitor Friend Breaking
Parliament Budget Session: संसद में चल रहे बजट सत्र के दौरान जहां एक तरफ सदन के अंदर हंगामे का दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। चीन, अमेरिका और एपस्टीन फाइल्स को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्ष पुरजोर घेरने में जुटा हुआ है। हंगामे के चलते कल लोकसभा के 8 विपक्षी सांसद भी सस्पेंड कर दिए गए। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि उन्हें सदन में बोलने से जबरदस्ती रोका जा रहा है। वहीं इसी बीच आज संसद में तकरार की एक और नई तस्वीर देखने को मिली। जिसमें राहुल गांधी और बीजेपी सांसद रवनीत बिट्टू आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर तंज कसते हुए देखे गए।

राहुल गांधी ने हाथ बढ़ाया, बिट्टू ने नहीं मिलाया
दरअसल संसद के मकर द्वार पर लोकसभा से सस्पेंड हुए सांसद प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में सांसदों के समर्थन में राहुल गांधी भी शामिल हुए। इसी दौरान जब केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद रवनीत बिट्टू वहां पर आए तो उन्होंने विपक्षी सांसदों पर तंज कसा। इसके बाद राहुल गांधी ने भी बिट्टू पर टिप्पणी शुरू की। इस बीच बिट्टू के पास पहुंचने पर राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया तो बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया। राहुल गांधी ने बिट्टू से कहा, हेलो ब्रदर, My Traitor Friend, यानि मेरे गद्दार दोस्त। इसके बाद रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी को 'देश का दुश्मन' कहा और अंदर चले गए। वहीं विपक्षी सांसद 'सरेंडर, सरेंडर' का नारा लगा रहे थे।
वीडियो