विदेश में फंसे परिवारों के लिए हरियाणा सरकार का सहारा, शव लाने तक दे रही मदद
Haryana Govt Extends Support to
हरियाणा सरकार विदेशों में फंसे या वहां मृत्यु का शिकार हुए युवाओं के परिवारों की मदद के लिए आगे आई है। राज्य सरकार कल्याण कोष के जरिए ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जिनके पास अपने परिजनों के शव को भारत लाने तक के संसाधन नहीं हैं।
सरकार ने पिछले कुछ समय में कई ऐसे मामलों में मदद की है। खासतौर पर पंजाब से सटे जिलों में विदेश जाकर कमाई करने का आकर्षण युवाओं में अब भी बना हुआ है, जिसके चलते कई युवा अवैध तरीकों से भी बाहर जाने की कोशिश करते हैं। बीते 2-3 वर्षों में ऐसे मामलों में करीब 150 युवाओं की जान जा चुकी है।
सरकार न केवल आर्थिक मदद दे रही है, बल्कि विदेश जाने वाले युवाओं के लिए भाषा प्रशिक्षण, कानूनी जानकारी और आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग भी उपलब्ध करवा रही है। इसके जरिए युवाओं को सुरक्षित और जागरूक बनाना उद्देश्य है।