हरियाणा में 6 ट्रेनी IAS अधिकारियों को मिली पहली पोस्टिंग, जानें किसे कौन सा जिला मिला
Haryana Govt Assigns First Posting to 6
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 6 प्रशिक्षणाधीन आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन अधिकारियों को राज्य के अलग-अलग जिलों में सहायक आयुक्त के रूप में तैनात किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार अमितेज पांगटे को नूंह और मुस्कान श्रीवास्तव को फरीदाबाद में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है।
इसी तरह शिवानी पांचाल को कैथल, सोहम शैलेंद्र को करनाल, विशाल सिंह को रोहतक तथा विवेक यादव को हिसार में सहायक आयुक्त के पद पर नियुक्ति दी गई है।
सरकार की ओर से जारी इन आदेशों के साथ ही सभी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने-अपने जिलों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।