हरियाणा सरकार में 21 कर्मचारियों को पदोन्नति, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने जारी किए आदेश
- By Gaurav --
- Tuesday, 23 Jun, 2026
Haryana Government Promotes 21
हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के 21 कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। इस संबंध में विभाग के महानिदेशक K. Makrand Pandurang ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार, हरियाणा भवन, नई दिल्ली में कार्यरत प्रोडक्शन इंचार्ज अभिमन्यु को उप-अधीक्षक, ऑडिट शाखा में कार्यरत एपीओडी रेनू कुमारी को उप-अधीक्षक तथा फिल्म शाखा में कार्यरत प्रेस फैसिलिटी सहायक सोनू यादव को उप-अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी प्रकार, हरियाणा भवन, नई दिल्ली में कार्यरत वितरण सहायक प्रमोद कुमार को उप-अधीक्षक, विज्ञापन शाखा में कार्यरत लेखाकार राजेश कुमार को सेक्शन इंचार्ज, रोहतक स्थित आरपीएलओ कार्यालय में कार्यरत ऑडिटर रामफूल को सहायक उत्पादन अधिकारी (वितरण), स्थापना शाखा में कार्यरत स्टोर सहायक-सह-लेखाकार सोनू को प्रोडक्शन इंचार्ज, हरियाणा भवन, नई दिल्ली में कार्यरत सेल्स मैनेजर कमल किशोर को वितरण सहायक तथा महानिदेशक कार्यालय में कार्यरत कैशियर नवीन को प्रेस फैसिलिटी सहायक पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसके अलावा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 13 लिपिकों (क्लर्क) को सहायक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नत कर्मचारियों में संदीप सिवाच, दीप्ति चौधरी, रोहताश, शीतल, सोनू यादव, रेनू, नवीन कुमार, लता यादव, योगेश, जितेंद्र, नितिन शर्मा, गीता रानी और महेश शामिल हैं।
विभाग की ओर से जारी इन पदोन्नति आदेशों से कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और इससे विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।