Haryana Forms Third Power Distribution

हरियाणा में बनी तीसरी बिजली कंपनी ‘एग्री डिस्कॉम’, किसानों को मिलेगी निर्बाध बिजली

pp

Haryana Forms Third Power Distribution

Haryana सरकार ने किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीसरी बिजली वितरण कंपनी हरियाणा एग्री डिस्कॉम के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। ऊर्जा विभाग की ओर से सोमवार को इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया।

राज्य में बिजली विभाग के अंतर्गत पहले से चार कंपनियां कार्यरत हैं, लेकिन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति के लिए फिलहाल दो प्रमुख वितरण कंपनियां—Uttar Haryana Bijli Vitran Nigam और Dakshin Haryana Bijli Vitran Nigam—संचालित हैं। अब हरियाणा एग्री डिस्कॉम के रूप में तीसरी बिजली वितरण कंपनी भी काम करेगी।

वर्तमान में राज्य सरकार किसानों को मात्र 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करा रही है। इसके लिए सरकार हर साल लगभग 7 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देती है। नई कंपनी के गठन से इस सब्सिडी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और वित्तीय बोझ को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

ऊर्जा विभाग के अनुसार तीसरे बिजली वितरण निगम के गठन से विशेष रूप से कृषि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली सेवाएं मिल सकेंगी। सरकार का मानना है कि कृषि क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसलिए किसानों को सब्सिडी वाली, गुणवत्तापूर्ण और अब ग्रीन (सौर) ऊर्जा उपलब्ध कराना जरूरी है।

क्या होगा नया बदलाव

  • नया हरियाणा एग्री डिस्कॉम पूरे राज्य में कृषि फीडरों और उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था संभालेगा।
  • ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने, ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली आपूर्ति में तेजी आएगी।
  • किसानों को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
  • राज्य पर बिजली सब्सिडी का बोझ कम करने का भी लक्ष्य रहेगा।