Faridabad Husband Kills Wife: हरियाणा में पति ने बीच सड़क पत्नी को गोलियां मारी; दोनों में पहले कहासुनी हुई थी

हरियाणा में पति ने बीच सड़क पत्नी को गोलियां मारी; दोनों में पहले कहासुनी हुई थी, हत्या करने के बाद पिस्टल लहराते हुआ भागा आरोपी

Haryana Faridabad Husband Kills Wife On Road Crime Breaking News

Haryana Faridabad Husband Kills Wife On Road Crime Breaking News

Faridabad Husband Kills Wife: पति-पत्नी के बीच हत्या के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। अब हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां शुक्रवार रात एक पति ने बीच सड़क अपनी पत्नी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि सरेआम इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति पत्नी को खून से लथपथ हालत में छोड़ मौके से पिस्टल लहराते हुए भाग निकला। वहीं इस वारदात के बाद आसपास सनसनी का माहौल बन गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली हैवानियत; पति ने बॉडी के टुकड़े-टुकड़े किए, प्रेशर कुकर में उबाले, वो हैवान बन गया, पुलिस के भी रोंगटे खड़े

दोनों में पहले कहासुनी हुई थी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी वारदात फरीदाबाद के पल्ला थाना इलाके के बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी की है। मृतक पत्नी की पहचान संगीता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आरोपी पति कहीं बाहर से घर आया था। जब वह घर पहुंचा तो संगीता घर पर मौजूद नहीं मिली। इसके बाद जब वह घर से लौट रहा था तो इसी बीच रास्ते में संगीता से उसकी मुलाकात हुई। इस बीच पहले दोनों में कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद ही आरोपी पति ने तैश में आकर संगीता को गोली मार दी और उसे मौत के घाट उतार दिया।

पत्नी बार-बार जाती थी मायके, पति JCB लेकर पहुंचा; ससुराल के मकान को ध्वस्त करने की धमकी दी, दीवार गिराकर भाग निकला

बताया यह भी जा रहा है कि 12 साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन पिछले कई दिनों से दोनों के बीच रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। तलाक के केस को लेकर दोनों में विवाद था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते आरोपी पति ने इस तरह का कदम उठाया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस इस सनसनीखेज मामले की जांच और आगामी कार्रवाई कर रही है।

पत्नी ने शराब पिलाकर पति की हत्या की; नशे में होने के बाद प्रेमी संग मिल हाथ-पैर बांधे, फिर सीने पर चढ़ बेरहमी से घोंट दिया गला