हरियाणा में स्मार्ट सिटी परियोजना को मिला विस्तार, 31 मार्च 2027 तक बढ़ी अवधि
- By Gaurav --
- Friday, 15 May, 2026
Haryana Extends Smart
Haryana में स्मार्ट सिटी परियोजना और उसकी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। सरकार का उद्देश्य लंबित कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करना है।
मुख्य सचिव Anurag Rastogi की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति की बैठक में Karnal और Faridabad में चल रही स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव Ashok Kumar Meena ने जानकारी देते हुए बताया कि Faridabad में 916.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 46 परियोजनाओं में से 32 पूरी हो चुकी हैं। वहीं Karnal में लगभग 930 करोड़ रुपये की लागत से चल रही 122 परियोजनाओं में से 86 परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं।
Faridabad Smart City Limited ने 23 परियोजनाएं और Karnal Smart City Limited ने 83 परियोजनाएं संबंधित एजेंसियों को हस्तांतरित कर दी हैं।
बैठक में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के अतिरिक्त मुख्य सचिव A K Singh और नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव Anurag Agarwal समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।