हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा बढ़ी, पुलिस में अग्निवीरों को 20% आरक्षण और ATS गठन का ऐलान
- By Gaurav --
- Monday, 02 Mar, 2026
Haryana Expands Lado Laxmi Scheme, 20% Police Quota f
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने की घोषणा की है। 25 सितंबर 2026 से इस योजना के अंतर्गत पात्रता आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपए कर दिया जाएगा। इस बजट में इस योजना के तहत 6500 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। पिछले साल बजट में इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपए रखे गए थे।
सीएम ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी रिजर्वेशन का प्रस्ताव रखा है। अगले साल 1300 अग्निवीरों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी। यहां बता दें कि अग्निवीरों का पहले बैच का कार्यकाल इसी साल पूरी हो रहा है। करनाल के हसनपुर में 100 एकड़ जमीन में डियर पार्क बनेगा। इसके लिए 50 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है। लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर व पिहोवा में नए महिला थाने बनेंगे। सोनीपत, गोहाना व बहादुरगढ़ में 3 नए साइबर क्राइम थाने बनेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने घोषणा की है कि हरियाणा में आतंकवादी विरोधी गतिविधियों के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (ATS) का गठन किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस एटीएस में महिला कमांडो को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।