Haryana Constable Recruitment:

हरियाणा में 5500 कॉन्स्टेबल भर्ती: 20 अप्रैल से PMT शुरू, 2.7 लाख उम्मीदवार शामिल

undefined

Haryana Constable Recruitment:

रियाणा में 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। Haryana Staff Selection Commission ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत यह प्रक्रिया 20 अप्रैल से Tau Devi Lal Stadium, पंचकूला में शुरू होगी।

आयोग के अनुसार, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 17 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। शुरुआत में पहले सप्ताह तक प्रतिदिन लगभग 1,000 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा, जबकि इसके बाद रोजाना करीब 3,000 उम्मीदवारों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। टेस्ट का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने हाई-टेक इंतजाम किए हैं। उम्मीदवारों की हाइट और चेस्ट मापने के लिए जर्मनी से 25 अत्याधुनिक मशीनें मंगवाई गई हैं, जिनमें सेंसर लगे हैं। यदि कोई उम्मीदवार माप के दौरान एड़ी उठाने की कोशिश करता है, तो मशीन तुरंत शून्य रीडिंग दिखा देगी, जिससे किसी भी प्रकार की हेराफेरी की संभावना खत्म हो जाएगी।

इस भर्ती के लिए लगभग 2.70 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह प्रक्रिया बड़े स्तर पर आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था भी की गई है। चंडीगढ़ और पंचकूला रोडवेज डिपो से बसों की व्यवस्था की गई है, जो जीरकपुर और Chandigarh Railway Station से स्टेडियम तक पिक एंड ड्रॉप सुविधा प्रदान करेंगी। इसके अलावा, अन्य डिपो की बसों को भी पंचकूला होकर चलाने का आग्रह किया गया है।

भर्ती के दौरान उम्मीदवारों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने की तैयारी है। आयोग सामाजिक संस्थाओं के संपर्क में है, ताकि स्टेडियम के बाहर ही भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। साथ ही, खेल विभाग और अन्य विभागों से कोच व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।