Rajiv Jaitley Accident- हरियाणा CM के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली का एक्सीडेंट; चंडीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे

हरियाणा CM के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली का एक्सीडेंट; चंडीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे, यमुनानगर हाईवे पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर

Haryana CM Manohar Lal Delhi Media Advisor Rajiv Jaitley Car Accident

Haryana CM Manohar Lal Delhi Media Advisor Rajiv Jaitley Car Accident

Rajiv Jaitley Car Accident: हरियाणा सीएम मनोहर लाल के दिल्ली मीडिया सलाहकार राजीव जेटली का एक्सीडेंट हुआ है। जेटली की कार को एक ट्रक ने पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। लेकिन गनीमत रही कि, राजीव जेटली बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि, जेटली पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। टक्कर मारने के बाद ट्रक मौके पर ही खड़ा रहा।

चंडीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे राजीव जेटली

राजीव जेटली के साथ यह सड़क हादसा यमुनानगर हाईवे पर उस दौरान हुआ। जब वह चंडीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को अचानक से टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी थोड़ी देर में पहुंच गई और आगे की कार्रवाई की।

हादसे का वीडियो

 

जून 2023 में हरियाणा CM के मीडिया सलाहकार बने थे जेटली

जून 2023 में मीडिया सलाहकार अमित आर्य को हरियाणा भवन नई दिल्ली से चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के बाद राजीव जेटली को दिल्ली में सीएम मनोहर लाल का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया था। राजीव जेटली CM के मीडिया सलाहकार होने के साथ-साथ बीजेपी के नेशनल लेवल पर प्रवक्ता भी हैं। इससे पहले वह हरियाणा बीजेपी के मीडिया हेड और प्रवक्ता रहे हैं।