Haryana Civic Polls: INLD Announces

हरियाणा निकाय चुनाव: INLD ने मेयर उम्मीदवार घोषित, सरकार पर साधा निशाना

undefined

Haryana Civic Polls: INLD Announces

हरियाणा में नगर निगम चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने अपने मेयर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर उम्मीदवारों की घोषणा की।

घोषणा के अनुसार एडवोकेट आनंद खत्री को सोनीपत से और मनोज अग्रवाल को पंचकुला नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं अंबाला से उम्मीदवार का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान अभय चौटाला ने गेहूं खरीद के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि INLD ने मंडियों में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाकर किसानों की मदद की और “किसान कष्ट निवारण केंद्र” भी खोले। उन्होंने आरोप लगाया कि बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य करने से किसानों को भारी परेशानी हुई, जिससे गेहूं का उठान प्रभावित हुआ और भुगतान में देरी आई।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों की फसल निजी साइलो में भेजने की कोशिश कर रही थी, लेकिन INLD के विरोध के चलते सरकार को अपने कदम पीछे खींचने पड़े और अब मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हुई है।

विशेष सत्र को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों की समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए थी, न कि केवल राजनीतिक मुद्दों पर। साथ ही भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य के हितों की पैरवी के लिए वहां प्रभावी प्रतिनिधित्व जरूरी है।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।