नगर निगम चुनाव: हरियाणा कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत मेयर उम्मीदवारों का ऐलान
- By Gaurav --
- Saturday, 18 Apr, 2026
Haryana Civic Polls: Congress Announces
हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने इन नामों को मंजूरी दी है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के हस्ताक्षर वाली सूची में अंबाला और सोनीपत नगर निगम के लिए उम्मीदवार तय किए गए हैं। पार्टी ने सोनीपत से कमल दीवान को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है, जबकि अंबाला से कुलविंदर कौर को मैदान में उतारा गया है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय पकड़, जनाधार और सामाजिक समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है। नामों की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता अब चुनावी तैयारियों में सक्रिय हो गए हैं और दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। 